Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम मुर्तिया और आसपास के दुर्गम इलाकों में करीब 10 एकड़ में अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती को मौके पर ही पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। यह कार्रवाई मिली एक गुप्त सूचना के तहत की गई। खबर है कि ड्रोन कैमरे की मदद से दुर्गम इलाकों की पहचान की गई। अंजन के विभिन्न क्षेत्रों में फैली अफीम की फसल पर बुलडोजर चला दिया गया। अभियान के दौरान मौके से 4 डिलीवरी पाइप बरामद किये गये। सभी सामानों को वहीं नष्ट कर दिया गया। अवैध खेती में संलिप्त लोगों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है। छापामारी टीम में बरही के SDPO अजित कुमार बिमल, पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर, चौपारण के थानेदार सरोज सिंह चौधरी, SI सुबिन्दर राम, SI सरवन कुमार पासवान, ASI बदल महतो, ASI कमरुद्दीन, वनपाल कुलदीप कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। ड्रोन तकनीक के सहारे आगे भी ऐसे इलाकों को चिन्हित कर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
चौपारण में नशे पर करारा प्रहार, तिलमिलाये सौदागर…
Date:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…
Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...
सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!
Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...
डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…
Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...
प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…
Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...
मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...



