Jharia (Sujit Kumar): काले हीरे की नगरी झरिया में आज धार्मिंक महोत्सव का नजारा दिखा। निशान शोभायात्रा में सबसे आगे श्याम बाबा का सजा दरबार और उसके पीछे गीत संगीत और भांगड़ा की धुन पर नाचते-गाते श्याम बाबा के हजारों भक्त। जैसे-जैसे शोभायात्रा आ्गे बढ़ती गई, भक्तों की भीड़ भी बढ़ती चली गई। पूरा इलाका श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों के स्वागत में लोग जगल-जगह फूलों का वर्षा, पीने का पानी और फल बांट रहे थे। रास्ते में राणी सती मंदिर, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़ सहित अन्य जगहों में स्वागत के लिए टेंट लगाये गये थे। इस तरह रविवार से 3 दिनों का धार्मिक उत्सव शुरू हो गया। पिछले साल कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो पाया था। झरिया श्याम मंदिर, लाल बाज़ार, लक्ष्मनिया मोड़ और बाटा मोड़ से होते हुये शोभायात्रा झरिया श्याम बाबा के धाम तक पहुंची। शोभायात्रा में शामिल ऐसे कई भक्त मिले, जिन्होंने बेखटके से कहा कि उनकी सारी मन्नतें पूरी हुई।
भक्त शर्मिला देवी ने कहा कि वह अपने बच्चों के लिए जॉब मांगी थी, उन्हें जॉब मिल गया, वह आज बेहद खुश है। श्याम बाबा के प्रति उनकी आस्था आज और बढ़ गई। वहीं झरिया के विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि श्याम बाबा के धार्मिक महोत्सव पिछले दो साल से नहीं हो पाया। इस बार होली के रंगों में सारा कुछ धूल जायेगा। पूर्णिमा ने सबको भाईचारगी के बीच होली मनाने का संदेश दिया।
इसे भी पढ़ें : रेलवे ट्रैक पर जवान लड़के की स्थिति देखकर उड़े होश
इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक बोतल से बच्चे को दूध पिलाने वाले सावधान, हार्ट, किडनी और फेफड़ों पर होगा असर
इसे भी पढ़ें : Driving License से जुड़ा ये काम आज और अभी निपटा लें, नहीं तो होगी परेशानी
इसे भी पढ़ें : Irregular Periods हो तो चेत जाएं, यह बीमारी का है संकेत
इसे भी पढ़ें : चेंजिंग रूम या होटल के कमरे में लगा है ‘Spy Camera’, तो इस स्मार्टफोन के फीचर से चल जाएगा पता
इसे भी पढ़ें : मासूम बच्ची ने रोते हुये सुनाई झकझोरने वाली कहानी, बोली- “अंकल” ले गये और…
इसे भी पढ़ें : तू डाल-डाल, मैं पात-पात, 4.16 करोड़ की हेरोइन को ऐसे पकड़ा
इसे भी पढ़ें :बालों में सरसों का तेल लगाते समय कभी न करें ये गलती, वरना…
इसे भी पढ़ें :9वीं के छात्र का सु’साइड नोट पढ़ भर आयेगी आंखें, जानिये क्या लिखा…








