spot_img
spot_img
spot_img

मोकामा में गोलियों की गूंज के बीच ढह गया एक कद, इल्जाम एक बाहुबली पर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा की धरती गुरुवार को गोलियों की आवाज से दहल उठी। चर्चित नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह वारदात उस वक्त हुई जब वे जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के साथ बसावनचक गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। गोलियां चलने की आवाज जैसे ही गूंजी, अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने पहले दुलारचंद यादव पर गोली चलाई, फिर उन्हें गाड़ी से कुचलकर मौत की नींद सुला दिया। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। लेकिन इससे पहले ही दुलारचंद यादव के परिजनों ने बाहुबली पूर्व विधायक और जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह पर हत्या का सीधा आरोप लगा दिया। आरोपों के साथ मोकामा की राजनीति में भूचाल आ गया। बाढ़-2 के SDPO अभिषेक सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि टाल क्षेत्र में दो पार्टियों का काफिला जा रहा था। किसी विवाद के बाद एक पक्ष ने गोली चलाने और गाड़ी चढ़ाने की वारदात अंजाम दिया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर FSL टीम को जांच के लिये बुलाया है। सभी साक्ष्य और सबूत इकट्ठा किये जा रहे हैं और FIR दर्ज कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मारे गये दुलारचंद यादव मोकामा टाल क्षेत्र के एक प्रभावशाली और लोकप्रिय चेहरा थे। 90 के दशक में वे लालू प्रसाद यादव के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। उनका राजनीतिक कद इतना था कि गांव-गांव में लोग उन्हें “जनता का दुलारचंद” कहकर बुलाते थे। वर्तमान में वे अपने भतीजे पीयूष प्रियदर्शी का प्रचार कर रहे थे।

 

इसे भी पढ़े :चंपई सोरेन ने किया ‘बंद’ का ऐलान… जानें कब-क्यों

इसे भी पढ़े :घाटों पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सागर…

इसे भी पढ़े :महागठबंधन का साझा घोषणा पत्र जारी… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...