UP : यूपी के कानपुर में एक बीमार महिला की जाम में फंसकर मौत हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कानपुर में दौरा भी लगा था। इस कारण गोविंदपुरी पुल पर ट्रैफिक को रोक दिया गया। पुल पर जाम लग जाने से महिला को अस्पताल ले जाने में देरी हो गई। बीमार महिला की रास्ते में ही तबीयत और बिगड़ गई। महिला के पति जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना को लेकर कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने माफी मांगी है। मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं।
Read More : ICU में भर्ती मरीज की आंख कुतर गया चूहा…
राष्ट्रपति ने जताया शोक
आईआईए महिला विंग की अध्यक्ष वंदना मिश्रा की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रथम महिला सविता कोविंद ने शोक जताया है। राष्ट्रपति का शोक संदेश लेकर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण और डीएम आलोक तिवारी उनके घर पहुंचे। दोनों अफसरों ने पीड़ित परिवार से इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की अपील की है।
Read More :International drug abuse day पर बोले PM- नशा बुराइयों वाला एक 3D, जो अंधकार, विनाश और तबाही लाता है
पुलिस कमिश्नर ने ट्विटर पर किया पोस्ट
पुलिस कमिश्नर ने परिजनों से मुलाकात करने के बाद ट्विटर पर पोस्ट कर कहा कि आईआईए की अध्यक्ष बहन वंदना मिश्रा के निधन के लिए कानपुर नगर पुलिस और व्यक्तिगत रूप से मैं क्षमा प्रार्थी हूं। भविष्य के लिए यह बड़ा सबक है। हम प्रण करते हैं कि हमारी रूट व्यवस्था ऐसी होगी कि न्यूनतम समय के लिए नागरिकों को रोका जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो।
आईआईए की अध्यक्षा बहन वन्दना मिश्रा जी के निधन के लिए कानपुर नगर पुलिस और व्यक्तिगत रूप से मैं क्षमा प्रार्थी हूं। भविष्य के लिए यह बड़ा सबक है। हम प्रण करते हैं कि हमारी रूट व्यवस्था ऐसी होगी कि न्यूनतम समय के लिए नागरिकों को रोका जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो।
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) June 26, 2021
Read More :धनबाद के इस कोयला भट्टा में पुलिस का छापा, 10 टन कोयला लदे वाहन के साथ दो धराये










