Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची की शाम थी, हल्की धूप ढल चुकी थी और बहु बाजार से बुंडू जाने के लिये एक 42 साल की महिला ने टुकटुक रोका। चालक वसीम आलम ने हामी भरी, “200 रुपये लगेंगे मैडम।” महिला ने सिर हिलाया, सफर शुरू हुआ, पर यह सफ़र मंजिल तक नहीं, डर की एक अंधेरी मोड़ पर जाकर थम गया। नामकुम के जामचुआं कस्तूरबा विद्यालय के पास, वसीम ने टुकटुक को सुनसान जंगल की ओर मोड़ा। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही उसने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसकी चीखें जंगल की हवा चीरती चली गईं, महिला के कपड़े तक फाड़ डाले।
इसी बीच एक राहगीर बाइक चालक ने उस चीख को सुना और बिना देर किये 112 पर फोन किया। पुलिस की तेज कार्रवाई ने दरिंदे के हौसले को वहीं थाम दिया। नामकुम पुलिस मौके पर पहुंची और 29 साल के वसीम आलम को अरेस्ट कर लिया। वह रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कर्बला चौक का रहने वाला है।








