LATEHAR : लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के हुकामाड़ पंचायत के मुरु गांव के एक तालाब के पास शनिवार की सुबह एक अधेड़ की सड़ीगली लाश ग्रामीणों ने देखी। लोगों को आशंका है कि हाथी ने अधेड़ को मारा है।
Read More : दो व्यवसायियों के घर में चोरी, डेढ़ करोड़ों के गहने और 3 लाख नकद ले उड़े चोर
जंगली जानवर की वजह से नहीं हुई मौत
वनपाल उमेश दुबे का कहना है कि अगर ऐसा होता तो शव के आसपास हाथियों के पैरों के निशान होते, जबकि वहां ऐसा कुछ नहीं मिला है। यह काम किसी जंगली जानवर का नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक की पहचान पृथ्वी सिंह उर्फ गोटा सिंह(47), के रूप में की गई है। घटना की जानकारी बेतला वन विभाग को दी गई। बेतला रेंजर प्रेम प्रसाद, वनपाल उमेश दुबे समेत कई वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
Read More :बच्चे देश का भविष्य, संवारना होगा उनका जीवन








