सेहत की डगर पर उम्मीद की रोशनी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव में अदाणी फाउंडेशन ने टीबी से जूझ रहे 80 मरीजों को पोषण किट बांट कर उनके इलाज की राह को मजबूत बनाने का संदेश दिया। यह टीबी पोषण वितरण कार्यक्रम का पांचवां शिविर था, जिसमें इलाज के साथ-साथ संतुलित आहार की अहमियत पर खास जोर दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव में हुआ। शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंजू प्रभा की उपस्थिति रही और सीएसआर टीम ने सक्रिय सहयोग दिया।मरीजों को पोषण किट देकर यह भरोसा दिलाया गया कि बीमारी की लड़ाई में वे अकेले नहीं हैं।

डॉ. अंजू प्रभा ने टीबी के लक्षण, बचाव और इलाज के दौरान संतुलित भोजन के महत्व को सरल शब्दों में समझाया।उन्होंने कहा कि नियमित दवा, समय पर जांच और पौष्टिक आहार, ये तीनों मिलकर ही मरीज को पूरी तरह स्वस्थ बना सकते हैं। उनकी बातों में चिकित्सकीय समझ के साथ एक अपनापन भी झलक रहा था, जो मरीजों के चेहरे पर विश्वास बनकर उभरा। शिविर में टीबी से जुड़ी सावधानियों, पोषण और देखभाल से संबंधित सूचना-पत्र भी बांटे गये। मकसद साफ था, मरीज सिर्फ किट ही नहीं, सही जानकारी भी घर लेकर जायें और उसे अपनी दिनचर्या में अपनाये। कार्यक्रम के अंत में बताया गया कि इस चरण का अंतिम शिविर 17 मार्च 2026 को आयोजित होगा। सभी लाभार्थियों से समय पर पहुंचकर मार्गदर्शन लेने की अपील की गई।

स्वास्थ्य से शिक्षा तक

अदाणी फाउंडेशन बड़कागांव क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और सामुदायिक विकास से जुड़े कई कार्य लगातार चला रहा है। स्वास्थ्य शिविर, पोषण अभियान, स्कूलों में शैक्षणिक सहयोग, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास जैसी पहलें क्षेत्र में नई उम्मीदें जगा रही हैं।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...