Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : जहां श्रद्धा है, वहां शक्ति है और उसी शक्ति का भव्य जागरण शुरू हो रहा है ओरमांझी प्रखंड के कुच्चु गांव में, जहां नवनिर्मित “जगदम्बा शिव संकट मोचन मंदिर” के प्रांगण में नव दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ व श्रीराम कथा का दिव्य आयोजन प्रारंभ हो चुका है। मंदिर परिसर को फूलों की लहरियों और विद्युत सज्जा से सजाकर ऐसा बना दिया गया है जैसे स्वर्ग से उतरा कोई दिव्य धाम हो। कथा मंडप की भव्यता और यज्ञशाला की अलौकिक सज्जा श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति से भर रही है।
कलश यात्रा बनेगी ऐतिहासिक दृश्य
राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने मीडिया को बताया कि 1 मई को निकलने वाली कलश यात्रा इस क्षेत्र की अब तक की सबसे ऐतिहासिक यात्रा होगी। इस यात्रा में केवल ओरमांझी ही नहीं, बल्कि आसपास के कई प्रखंडों के श्रद्धालु भाग लेंगे। दर्जनों धार्मिक झांकियाँ, मनोहारी नृत्य और पवनपुत्र हनुमान जी के उड़ते हुये स्वरूप की भव्य प्रस्तुति श्रद्धा और रोमांच से भरा अद्भुत दृश्य होगा। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा नेता अमरनाथ चौधरी, राधा गोविंद कॉलेज के डायरेक्टर, एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य तन-मन-धन से जुटे हैं।
नव दिवसीय आयोजन में क्या क्या होगा?
- प्रतिदिन सुबह यज्ञ एवं कलश पूजन
- शाम को सुप्रसिद्ध आचार्यों द्वारा श्रीराम कथा
- विशेष पूजन, हवन और रुद्राभिषेक
- धार्मिक झांकियां, भजन संध्या और प्रसाद वितरण






