Ranchi(Krishna Paswan) : ट्रिपल आईटी रांची में गुरुवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के विशेष मॉनिटर Prof. Kanhaiya Tripathi ने संस्थान का दौरा किया। दोपहर 2 बजे पहुंचे प्रो. त्रिपाठी ने संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव, शिक्षकों, अधिकारियों और छात्रों के साथ खुलकर संवाद किया। मुद्दा साफ था, कैसे शिक्षा के साथ संवेदनशीलता भी मजबूत हो। दौरे के दौरान कई अहम सुझाव सामने आये, जैसे, मानवाधिकार प्रकोष्ठ की स्थापना, लैंगिक संवेदनशीलता कार्यक्रमों को मजबूत करना, स्टूडेंट वेलफेयर ऐप, ताकि छात्र सीधे अपनी बात रख सकें, वर्कशॉप और जागरूकता अभियान, मानवाधिकार विषय पर ओपन इलेक्टिव कोर्स। यानी, पढ़ाई के साथ-साथ अधिकारों की समझ भी अब पाठ्यक्रम का हिस्सा बन सकती है। प्रो. त्रिपाठी ने कैंपस में वृक्षारोपण भी किया। दौरे के दौरान उन्होंने ICC (आंतरिक शिकायत समिति), एंटी-रैगिंग समिति और स्क्वाड, छात्र अनुशासन समिति, SC/ST/OBC प्रकोष्ठ, प्लेसमेंट और रिसर्च समितियां, इन सभी के काम की सराहना की और कहा कि ये संस्थान को सुरक्षित और समावेशी बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। ट्रिपल आईटी रांची ने भी साफ किया कि इन सुझावों को जरूरी स्वीकृति के बाद लागू किया जायेगा।
रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…
Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...
झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…
Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...
भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…
UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...
अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…
Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...
नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…
Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...










