New Delhi : नई दिल्ली के बीडी शर्मा मार्ग स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। यह अपार्टमेंट कई सांसदों के सरकारी आवासों के लिए जाना जाता है। आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू होकर पहले, दूसरे और तीसरे फ्लोर तक फैल गई है। फिलहाल मौके पर दमकल की छह गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम तेज़ी से चल रहा है। दीपावली के मद्देनजर फायर डिपार्टमेंट अलर्ट मोड पर है, क्योंकि दिल्ली-एनसीआर में इस दौरान आग की घटनायें बढ़ जाती हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक आग की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारी जांच में जुटे हैं।मौके पर दमकलकर्मी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। तस्वीरों और वीडियो में देखा गया कि ग्राउंड फ्लोर पर आग बहुत तेज है। अपार्टमेंट के निवासी गंभीर रूप से प्रभावित हुये हैं। प्रत्यक्षदर्शी विनोद, जो इसी अपार्टमेंट में रहते हैं, उन्होंने बताया कि “मेरा कुत्ता अंदर फंसा था। मेरी बेटी की शादी कुछ महीनों में है, उसके लिए खरीदे गये सारे गहने और कपड़े अंदर हैं। मेरी पत्नी और बच्चा भी जल गये, अस्पताल में भर्ती हैं। हमें नहीं पता आग कैसे लगी… मेरा फ्लैट तीसरी मंजिल पर है।”
🚨 MASSIVE fire breaks out at Brahmaputra Building, the MPs’ residential complex in Delhi.
Flames reach several MPs’ apartments — multiple fire tenders rushed to the spot.
👉 The building houses many Lok Sabha and Rajya Sabha MPs. pic.twitter.com/4cqFhSwdS2
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) October 18, 2025
#WATCH | Delhi | Vinod, a resident of Brahmaputra apartments, says, “… My dog was stuck inside. My daughter is about to be married in a matter of months, and all the jewellery, gold, and clothes we had bought are also inside… My wife and one of my children also suffered… pic.twitter.com/MwwGU6P7fM
— ANI (@ANI) October 18, 2025












