spot_img
spot_img

बड़ी अनहोनी टल गई गढ़वा में… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा पुलिस ने एक्टिव अंतर-राज्यीय गिरोह के 8 सदस्यों को धर दबोचा है। यह गैंग बिहार और झारखंड में ज्वेलरी और बैंक लूट की योजना बना रहे थे। गिरोह का मुख्य सरगना धीरज मिश्रा अभी फरार है, लेकिन पुलिस उसकी धर-पकड़ में जुटी है। पकड़े गये बदमाशों के पास से 6 देसी पिस्तौल, 10 जिंदा गोलियां, 2 चाकू, 8 मोबाइल फोन, 2 बाइक और 1 स्कूटी और 15 हजार रुपये कैश बरामद किये हैं। गढ़वा पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि धीरज मिश्रा का गिरोह गढ़वा में किसी ज्वेलरी दुकान को लूटने की बड़ी योजना बना रहा है। गिरोह का एक सक्रिय सदस्य अजीत कुमार उर्फ छोटू अपने साथियों के साथ गढ़वा पहुंच रहा था। इसके बाद गठित स्पेशल टीम ने टंडया चौक के नजदीक दिन के ढाई बजे दो बाइक और एक स्कूटी पर सवार संदिग्धों को देखा। जब उन्हें रोका गया, तो अपराधियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में अपराधियों ने खुलासा किया कि वे रूप अलंकार ज्वेलर्स को लूटने जा रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके तीन साथी धीरज मिश्रा सहित तिलदाग चौक पर चारपहिया वाहन से आये थे, लेकिन वहां से भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अपराधियों के नाम आनंद कुमार रवि, अनुराग कुमार, दीपक कुमार माझी उर्फ दीपक पासवान, सरोज कुमार, बबी कुमार राम, राजा कुमार (सभी डाल्टनगंज, पलामू निवासी) एवं अजीत कुमार उर्फ छोटू, एवं रितिक नौरंग (गढ़वा निवासी) बताये गये। टीम का नेतृत्व SDPO नीरज कुमार एवं इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी कर रहे थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...