Ranchi : राजधानी रांची के मेन रोड स्थित होटल केन के पास बुधवार सुबह एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़ा ई-रिक्शा भी उसकी चपेट में आ गया। यह हादसा योहन सुलेमान उर्फ जॉनी के घर में हुआ। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। धुएं और लपटों ने इलाके में अफरातफरी मचा दी। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन ई-रिक्शा समेत पार्किंग में लगी अन्य गाड़ियां और घर का तमाम सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने की असली वजह की जांच की जा रही है। लेकिन शुरुआती अंदेशा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटी की चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी।
रांची मेन रोड पर धू-धूकर धधक उठा यह घर… देखें वीडियो
Date:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…
Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...
मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…
Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...
पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…
Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...
व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…
Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...
नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…
Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...







