Ranchi : राजधानी रांची के ऐतिहासिक धरती पर आज एक दृश्य गढ़ा गया, जो हर भारतीय के दिल में जोश और गर्व भर दे। पाकिस्तान के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई में भाग लेने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने और उनके सम्मान में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मोराबादी शहीद पार्क से शुरू हुई यात्रा सैनिक चौक, कचहरी चौक, सुभाष चौक, परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक से होते हुये चंद्रशेखर आजाद चौक तक पहुंची। भीड़ के नारे, झंडों की लहर, चेहरे पर देशभक्ति का रंग रास्ते भर झलकता रहा। हर चौक, हर गली, आज भारत माता की जयकार से गूंज उठा। अल्बर्ट एक्का चौक पर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। चडरी सरना समिति ने मोर्चा संभाला और फूल-मालाओं से सम्मानित किये गये भाजपा नेता रमेश सिंह, एनसीसी कैडेट्स और रांची के गणमान्य लोग। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा ने की, वहीं संचालन मुख्य सलाहकार एवं झारखंड आंदोलनकारी कुमोद कुमार वर्मा ने किया। बबलू मुंडा ने कहा कि “तिरंगा यात्रा, देश के वीरों को सलाम है, जो सरहद पर खड़े हैं, ताकि हम चैन से जी सकें।” सुरेन्द्र लिंडा ने कहा कि “21वीं सदी में, भारतीय सैनिकों से टकराने से बड़े-बड़े देश कांपते हैं, हमारे फौजी हमारे फख्र हैं।” इस ऐतिहासिक आयोजन में बबलू मुंडा, सुरेन्द्र लिंडा, कुमोद कुमार वर्मा, सबलू मुंडा, बादल लिंडा, भोला केसरी, विक्की सोनी, नीरज गुप्ता समेत अनेक देशप्रेमी शामिल हुये।
रांची की धरा पर गढ़ा गया ऐतिहासिक दृश्य… देखें वीडियो#ranchi #morhabadi #TirangaYatra #bjp #jharkhand pic.twitter.com/DXCWC43EGP
— KohramLive (@KohramLive) May 22, 2025










