Latehar : लातेहार के बालूमाथ के ब्लॉक कॉलोनी में एक मामूली-सी आवाज ने पल भर में सनसनी फैला दी। दिन के 3.30 बजे बाइक पर सवार दो शातिर युवक कॉलोनी में आकर रुके। एक युवक ने आवाज देकर गीता देवी को बाहर बुलाया और खुद को बर्तन व जेवर चमकाने वाला पाउडर बेचने वाला बताया। गीता देवी ने साफ इनकार करते हुये कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिये, घर में कोई और भी मौजूद नहीं है। अपराधियों ने पानी मांगा और जैसे ही मौका मिला अचानक झपट्टा मारकर गले से करीब दो लाख रुपये की सोने की चेन छीन ली। दूसरा अपराधी पहले से बाइक स्टार्ट किये तैयार खड़ा था, चेन छिनते ही दोनों चंद सेकेंड में आंखों से ओझल हो गये। पूरी वारदात इतनी तेज थी कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी फरार हो चुके थे। राहत की बात यह रही कि पूरी घटना पास लगे CCTV सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में अपराधियों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फरार अपराधियों की खोज में पुलिस जुटी है।
![]()












