Ranchi : शिक्षक केवल ज्ञान के दीपक ही नहीं, बल्कि समाज की नींव होते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण को सही सम्मान देना ही सच्ची कृतज्ञता है। इसी भावना को साकार करते हुये रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार, सेवानिवृत्ति के दिन ही शिक्षकों एवं कर्मियों को सभी पावनाओं का भुगतान कर ससम्मान विदाई दी गई। रांची जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में आयोजित इस गरिमामय समारोह में छह शिक्षकों एवं कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस विशेष अवसर पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक नीलम आयलिन टोप्पो ने शिक्षकों से अनुरोध किया कि वे अपनी सेवा के बाद भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहें। उनके अनुभव का लाभ विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को मिलता रहेगा। जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने बताया कि जनवरी 2025 से इस परंपरा को लगातार निभाया जा रहा है। अब हर महीने सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके समर्पण के सम्मान में उसी दिन सभी बकाया भुगतान के साथ विदाई दी जाती है।
शिक्षकों और उनके परिजनों ने इस अनूठी पहल के लिये रांची जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया और इसे पूरे राज्य में लागू करने की इच्छा जताई। आज सेवानिवृत्त होने वाले में रा.म.वि. शताकी, अनगड़ा के शिक्षक धर्मराज महतो, रा.उत्क्र.म.वि. करांजी बेड़ो के मो. अब्दुल अब्बार अंसारी, रा.म.वि. सिंगपुर, सिल्ली के मो. खलील अंसारी, रा.उत्क्र.म.वि. पुरनाडीह, अनगड़ा के रमेश कुमार साहू, आर.सी.पी.एस. चान्हों के प्रभा कुजूर एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय, अनगड़ा के आदेशपाल तिंतुस मूंडू शामिल थे।
इसे भी पढ़ें :रांची से समर स्पेशल ट्रेन शुरू, कहां के लिए… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची का यह बाजार बंद, सड़कों पर आक्रोश…
इसे भी पढ़ें :Wakf Amendment Bill : ‘यह ऐतिहासिक पल’, क्यों बोले BJP प्रदेश प्रवक्ता… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :NCRTC में वैकेंसी, 75 हजार होगी सैलरी…
इसे भी पढ़ें :PNB में वैकेंसी, लास्ट डेट… जानें
इसे भी पढ़ें :RTE नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इस रोज तक करें आवेदन…















