Ramgarh : नेमरा के उस शांत, पवित्र आंगन में आज एक अलग ही हलचल थी। मिट्टी में बसी यादें, हवा में घुला अपनापन और आंखों में छलकते भाव। CM हेमंत सोरेन के रामगढ़ के नेमरा स्थित पैतृक घर पर “कुड़मालि भाखी चारि आखड़ा” के सैकड़ों सदस्य हाथों में श्रद्धा, दिल में गुरुजी की स्मृतियां लिये पहुंचे। उन्होंने स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन किया, प्रार्थना सभा में गूंजते स्वर, मानो गुरुजी के जीवन की हर वह सीख दोहरा रहे हों, “शिक्षा से प्रकाश, सेवा से सुख, और एकता से शक्ति।” संगठन के वरिष्ठों ने बताया, गुरुजी का सफर सिर्फ राजनीति का नहीं था, यह संघर्ष, सेवा और समाज को जोड़ने की मिसाल था। उनकी प्रेरणा आज भी उसी तरह जिंदा है, जैसे गांव के उस पुराने पीपल के नीचे बचपन की हंसी। सभा में हर चेहरा संकल्प ले रहा था, गुरुजी के बताये रास्ते पर चलेंगे, चाहे रास्ता कितना ही कठिन क्यों न हो। इस भावुक पल में संगठन के संरक्षक दीपक पुनरियार, वरिष्ठ सदस्य अनंत कंड़हरआर, सुभाष पुनरियार, गोविंद पुनरियार, सुखदेव जालबनवार, अशोक हिन्दयार, चंद्र मोहन सखवार, सुभाष हिन्दयार, और सैकड़ों सदस्य मौजूद थे, जिनके दिलों में गुरुजी हमेशा जीवित रहेंगे।
नेमरा के आंगन में श्रद्धा का सैलाब…
Date:

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...
राबड़ी देवी को खाली करना होगा चर्चित बंगला, अब हुआ इस मंत्री के नाम…
Bihar : करीब दो दशक तक पटना का “10...
“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”
Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...
रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…
Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...





