spot_img
spot_img
spot_img

पहाड़ियों में छिपा था नशे का काला साम्राज्य, 225 करोड़ का हशीश तेल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दक्षिण ओड़िशा के संबलपुर से आई एक बड़ी खबर ने पूरे इलाके को हिला दिया है। कोरापुट जिले के पड़वा थाना इलाके में चल रहे हशीश तेल बनाने और तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुये पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत सात संदेही गुनहगारों को अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक, इस पूरे रैकेट का सरगना केरल के थिरुवनंतपुरम का 33 साल का एलेन जयराज है। उस पर पहले से डबल मर्डर और NDPS एक्ट के गंभीर मामले दर्ज हैं। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा दक्षिण-पश्चिम रेंज के DIG कंवर विशाल सिंह और कोरापुट के SP रोहित वर्मा  ने मीडिया के सामने किया।  जांच में सामने आया कि गिरोह बड़े पैमाने पर गांजा इकट्ठा करता था और हाईटेक तकनीक से बहु-चरण प्रक्रिया में हशीश तेल तैयार करता था। इसके लिये पड़वा इलाके में गुप्त लैब बनाई गई थी, जहां प्रेशर कुकर, पाइप, ड्रम और आइसोप्रोपिल अल्कोहल जैसे रसायनों से यह खतरनाक खेल खेला जाता था। किण्वन, आसवन और नियंत्रित हीटिंग, सब कुछ ऐसे चलता था जैसे कोई वैज्ञानिक प्रयोगशाला हो, लेकिन मकसद केवल नशे का साम्राज्य को फैलाना था। बीते कल हुई छापेमारी में पुलिस ने 1800 लीटर हशीश तेल और 1000 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया। इसकी बाजार कीमत 225 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई जा रही है। इतना बड़ा जखीरा देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गये। छापेमारी के दौरान मलकानगिरी के लाइचेन खिल्ला को मौके से हिरासत में लिया गया था, लेकिन मास्टरमाइंड एलेन जयराज और उसके साथी फरार हो गये थे। इसके बाद पुलिस ने छह टीमों का गठन कर इलाके की घेराबंदी की और सघन अभियान चलाकर सभी को धर दबोचा। मामले की गंभीरता को देखते हुये SP रोहित वर्मा के नेतृत्व में STF का गठन किया गया है, जो पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश करेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...