spot_img
spot_img
spot_img

सदियों का सपना साकार, राम मंदिर में ध्वजारोहण…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण के ऐतिहासिक अवसर ने पूरे देश को भावनाओं से भर दिया। PM नरेंद्र मोदी ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुये कहा कि सदियों पुराना सपना आज साकार हुआ है और लंबे समय से चले आ रहे घाव अब भरने लगे हैं। PM ने कहा कि भारत को ऐसा समाज बनाना है जहां न गरीबी हो, न पीड़ा और यह ध्वज राम के आदर्शों को युगों-युगों तक जन-जन तक पहुंचायेगा। उन्होंने मंदिर निर्माण से जुड़े हर दानवीर, श्रमवीर, कारीगर और योजनाकार को प्रणाम किया। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इस दिन को “सार्थकता का दिन” बताया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस सपने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, आज उनकी आत्मा तृप्त होगी। उन्होंने बताया कि फहराया गया भगवा ध्वज रघुकुल के प्रतीक कोविदार वृक्ष को धारण करता है। जो त्याग, सेवा और सबके लिए छाया बनने का संकेत है।

CM योगी आदित्यनाथ के संबोधन में जोश साफ दिखा। उन्होंने कहा कि मंदिर के शिखर पर लहराता यह केसरिया ध्वज नये भारत की ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक है। 500 वर्षों में समय और नेतृत्व बदले, लेकिन आस्था कभी नहीं डगमगाई। CM योगी ने कहा जब कमान RSS के हाथ में आई, तब एक ही आवाज गूंजती रही, “रामलला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनायेंगे।” अयोध्या में यह समारोह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक संकल्प का चमकदार प्रतीक बन गया।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से...

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...