spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 6 की मौत… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में ITBP की बस पलटकर खाई में जा गिरी। हादसे में 6 जवान काल के गाल में समा गए। वही 30 के करीब जख्मी हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने बताया कि बस में कुल 39 जवान थे, जिसमें 37 ITBP के और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। बस का ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह भयानक हादसा हो गया। बस नदी में जा गिरी। बस चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रही थी।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा पहलगाम के चंदनवाड़ी इलाके के पास हुआ। यह जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे। ITBP के PRO ने कहा कि हमारे 6 जवानों ने जान गंवाई है, जबकि 30 घायल हुए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि चंदनवाड़ी के पास हुए हादसे से गहरा दुख हुआ है, हमने अपने बहादुर ITBP जवानों को खो दिया। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं। घायल कर्मियों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आईटीबीपी और पुलिस कर्मियों को ले जा रही एक बस की दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ। मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अनंतनाम में आईटीबीपी के जवानों के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से मैं दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

इसे भी पढ़ें : गुरूर है उन दुल्हन पर जो वचन लेती है, झुकने ना देना कभी तिरंगे को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : खुशियों में लगी खरोंच, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: