spot_img
spot_img
spot_img

UPSC में बोला बिहार का टैलेंट, मोतिहारी के शुभंकर को पहले प्रयास में मिला 11वां स्थान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है। इस परीक्षा में श्रुति शर्मा को पहला स्थान मिला है। दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला थर्ड टॉपर बनी हैं। बिहार के भी कई छात्रों सफलता मिली है। मोतिहारी के शुभंकर प्रत्यूष पाठक ने पहले प्रयास में ही ऑल इंडिया रैंक-11वां प्राप्त किया है। कटिहार जिले के अमन अग्रवाल को 88वां रैंक आया है।

सारण की दिव्या को 58 वां स्‍थान

सारण जिले के जलालपुर के कोठया गांव की रहने वाली दिव्या शक्ति यूपीएससी परीक्षा में 58वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है। गोपालगंज के गौरव शुक्ला को 153वां रैंक, औरंगाबाद के अंकित सिन्हा को 472वां रैंक, मोहनिया साक्षी कुमारी ने 330वां रैंक प्राप्त किया है।

सहरसा की शैलजा को 83 वां स्‍थान

किशनगंज के डुमरिया मध्य विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका जूही कुमारी के बेटे राज कृष्णा को 168 वां रैंक मिला है। रोहतास जिले के अमन आकाश ने यूपीएससी में 360वां रैंक प्राप्त किया है। सहरसा के एमएलटी कॉलेज के प्रोफेसर की बेटी शैलजा को 83वां रैंक मिला है।

वैशाली के आशीष को 23 वां स्‍थान

इसके अलावा नवादा जिले के रोह के गोड़ीहारी गांव के नरेश यादव का पुत्र आलोक रंजन ने यूपीएससी परीक्षा में 364वां रैंक हासिल किया। औरंगाबाद की शुभ्रा शर्मा ने 197वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा वैशाली जिले के दो मौसेरे भाइयों ने इतिहास रच दिया। जंदाहा थाना क्षेत्र के पीरापुर निवासी आशीष को 23वीं रैंक मिली है। आशीष के मौसेरे भाई गया जिले के अनिकेत ने 277वीं रैंक प्राप्त किया है।

टॉपर टेन की लिस्ट

1- श्रुति शर्मा
2- अंकिता अग्रवाल
3- गामिनी सिंगला
4- ऐश्वर्या वर्मा
5- उत्कर्ष द्विवेदी
6- यक्ष चतुर्वेदी
7- सम्यम जैन
8- ईशिता राठी
9- प्रीतम कुमार
10- हरकिरत सिंह रंधावा

इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में बाप ने 15 साल के बेटे को मारा छुरा, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें :UPSC ने जारी किया 2021 का Final Result, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

इसे भी पढ़ें :1 जून से ‘Gold’ पर बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जान लें वरना…

इसे भी पढ़ें :BREAKING : दबंग जमीन कारोबारी कमल भूषण मारा गया, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जगह, हथियार और शूटर पहले से था तय, ऐसे हुई पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्‍या, पढ़े …

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

भरत तिवारी एन’काउंटर पर CM बोले, ‘जो गलत होगा, उस पर…’

Bihar : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुये चर्चित...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

जमीन के काम के बदले मांगे थे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें

Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...