spot_img

पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर रूसी लांचर से दागा गया था रॉकेट, देखें CCTV फुटेज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर चलती कार से रॉकेट दागा गया था। यह खुलासा बुधवार को घटना के दिन का CCTV फुटेज सामने आने के बाद हुआ है। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक चलती स्विफ्ट कार से ही इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर रॉकेट दागा गया। कार में संदिग्ध हमलावर भी नजर आए हैं। मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्‍ट किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तरनतारन के भिखीविंड के गांव कुल्ला का रहने वाला निशान सिंह है। उससे पूछताछ के बाद निशान के साले सोनू और जगरूप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। सोनू को अमृतसर से और जगरूप को तरनतारन के मेहंदीपुर गांव से पकड़ा गया। तीनों से पूछताछ और पुलिस जांच में हमले का पाकिस्‍तानी कनेक्‍शन सामने आया है।

रूसी लांचर से रॉकेट दागने का दावा

पुलिस ने हमले में इस्‍तेमाल रॉकेट लांचर को रिकवर कर लिया है। रिकवरी के बाद यह दावा किया जा रहा है कि हमले में रूसी रॉकेट लांचर का इस्तेमाल किया गया था। रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो अमेरिका ने यह हथियार ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान को दिए थे। तालिबान ने कब्‍जा के बाद यह हथियार पाकिस्तान को बेच दिए। पुलिस सूत्रों का दावा है कि ड्रोन के जरिये इस रॉकेट लांचर को पंजाब पहुंचाया गया है।

पिज्‍जा डिलीवरी बॉय से मिली पहली लीड

हमले की जांच में जुटी पंजाब पुलिस को पहली लीड पिज्‍जा डिलीवरी बॉय से मिली। हमले के ठीक पहले इंटेलिजेंस के एक पुलिसकर्मी ने पिज्‍जा ऑर्डर किया था। डिलीवरी करने पहुंचे शख्‍स ने पार्किंग में एक संदिग्‍ध कार देखी। जैसे ही वह डिलीवरी करने ऊपर गया, रॉकेट दागकर हमलावर फरार हो गये। वह भागे-भागे नीचे आया और सबसे पहले कार को देखा, मगर कार पार्किंग से गायब थी। दोनों से मिले अहम सुराग के बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सबकुछ सामने आ गया।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : आखिरकार डोल गया Pooja मैडम का खूंटा, ED ने किया गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : अद्भुत : Cyclone असानी में बहकर आया सोने का रथ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ (Video)

इसे भी पढ़ें : बच्‍चे को जिंदा करने का दावा, देखिये कब्र के पास क्‍या कर रही महिलाएं

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

spot_img

Related articles:

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...

अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’...

असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची ने वैन चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...