HIMANCHAL PRADESH : हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में मंगलवार की सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के बाथू में हादसा सुबह करीब 10:15 बजे हुआ। हादसे में 18 महिलाओं समेत कुल 20 मजदूर आग की चपेट में आ गए। 6 महिलाओं की बुरी तरह जल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में 80% तक जल चुकीं 10 अन्य महिलाओं की हालत भी बेहद गंभीर है। इन्हें PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। शेष का इलाज ऊना के अस्पताल में ही चल रहा है।
पीएमओ से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख मिलेंगे
हादसे के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में हुए फैक्ट्री हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। मृतकों और घायलों में कुछ मजदूर यूपी के, कुछ बिहार और एक पंजाब से है।
अवैध तरीके से हो रहा था पटाखा बनो का कम
ऊना के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में पहले धर्म कांटा बनाने का काम चल रहा था। बीते करीब 7-8 महीने से इस जगह पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। सुरक्षा मानकों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा था। मंगलवार सुबह हुए हादसे के समय 25 से ज्यादा कर्मचारी फैक्टरी में काम कर रहे थे। अचानक धमाके के बाद आग लगने पर कुछ लोग तो बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन 20 लोग आग की चपेट में आ गए।
इसे भी पढ़ें : सोना तस्करी का तरीका देख सन्न रह गए अधिकारी, बॉडी के इस पार्ट से मिला इतने करोड़ का सोना
इसे भी पढ़ें : जब एयरपोर्ट में डांस करने लगी ‘Pushpa’ Actress
इसे भी पढ़ें : बांसुरी की धुन पर थिरकी Madhuri Dixit, इस दिन रिलीज होगी ‘द फेम गेम'(Video)
इसे भी पढ़ें : चारा घोटाला : जानिये, लालू-आरके राणा समेत किसे मिली कितनी सजा
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र दीक्षित
इसे भी पढ़ें :नदी किनारे कुत्तों ने मासूम के साथ ये क्या कर डाला…देखें…
इसे भी पढ़ें : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…
इसे भी पढ़ें : LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें
इसे भी पढ़ें : चेकपोस्ट पर तैनात ASI पर चढ़ा दी कार, मौके पर मौ’त…
इसे भी पढ़ें : अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, झारखंड समेत इन राज्यों में अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने खेला फुटबॉल, खुद शेयर किया वीडियो… देखें






