Ranchi : एक करोड़ रुपये के इनामी और माओवादियों के जनक प्रशांत बोस उर्फ किशन दा और उनकी पत्नी शीला मरांडी को सात दिनों के रिमांड पर पुलिस ने लिया है। इन दोनों के साथ पकड़े गये वीरेन्द्र हांसदा, राजू टुडू, कृष्णा बाहंदा और गुरूचरण बोदरा को भी रिमांड पर लिया गया है। थिंक टैंक प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी के पास से मिले एसएसडी और पेन ड्राइव में कई दस्तावेज हैं। यह दस्तावेज कई राज खोलेंगे। इन्हें सरायकेला पुलिस ने रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लिये गये माओवादियों को कड़े पहरे में एक गुप्त ठिकानें में रखा गया है। कई छोटे बड़े पुलिस अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
खबर है कि इनलोगों से पूछताछ करने के लिये बिहार, छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल और ओडिशा की पुलिस भी आयेगी। सेंट्रल से जुड़े कई जांच एजेंसी के अधिकारी भी पूछताछ करेंगे। लगभग 76 साल के प्रशांत बोस ने नक्सली संगठनों के बारे में ऐसी-ऐसी जानकारी दी है कि उससे पुलिस अधिकारियों के माथा ठनक गये। पूरा नक्सल नेटवर्क के बारे में थिंक टैंक ने राज खोला है। वहीं झारखंड पुलिस ने अबतक जो रिर्काड जुटा पाई है, उसकी लिस्ट इस तरह…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…






