spot_img

वैक्‍सीनेशन सेंटर पर उमड़ी सैकड़ों की भीड़

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad: कोरोना से बचने के लिए टीका लगवाना आवश्यक है। सरकार और प्रशासन इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं। झारखंड में एक ओर संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सरकार सुरक्षा सप्ताह जारी रख रही है, तो दूसरी ओर कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाने पर भी जोर दे रही है। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है, पर वैक्सीन सेंटर पर अनावश्यक भीड़ लगाकर लोग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। झरिया सहित अन्य जगहों पर लगातार ऐसा देखने को मिल रहा है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देख कोविड टीका लगवाने की उमड़ी भीड़ झरिया के गुजराती मध्य विद्यालय में रविवार को देखने को मिली।

Read more: रीना के बाद किरण से भी आमिर खान ने तोड़ा नाता… देखिये कैसे…

समय से टीका नहीं लगने से आक्रोश

रविवार को सुबह से ही लंबी कतार लगा कर लोग खड़े रहे। अपनी बारी का इंतज़ार करते रहे, किंतु उनका कहना है कि यहां पर टीकाकरण सफल होता नहीं दिख रहा। समय से टीका नहीं मिलने से लोगों मे आक्रोश देखने को मिल रहा है।

प्रोटोकॉल नहीं माना, तो कोरोना की तीसरी लहर अक्टूबर-नवंबर में चरम पर होगी

अगर कोविड प्रोटोकॉल का ठीक तरह से पालन नहीं किया गया तो अक्टूबर-नवंबर में तीसरी लहर अपने पीक पर हो सकती है। हालांकि दूसरी लहर की तुलना में तीसरी लहर में हर दिन आने वाले नये मामलों की संख्या आधी हो सकती है। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी कर यह बात कही है। जान लें कि डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने पिछले साल कोरोना संक्रमण मामलों का अनुमान लगाने के लिए एक पैनल गठित किया था। यह पैनल मैथमेटिकल मॉडल के जरिए अनुमान लगाता है।

Read more:रथयात्रा पर पुरी में कर्फ्यू, छत से भी देखने की मनाही

तीसरी लहर में रोजाना 1.5 से 2 लाख तक आ सकते हैं नए मामले

वैज्ञानिकों के अनुसार तीसरी लहर में हर दिन 1.5 से 2 लाख के बीच कोरोना के नए केस आ सकते हैं।यह दूसरी लहर के पीक से आधा होगा। दूसरी लहर के दौरान सात मई को 4.14 लाख केस दर्ज किये गये थे।  मनिंद्र अग्रवाल का कहना है कि अगर कोई नया वैरिएंट आता है तो तीसरी लहर ज्यादा तेजी से फैल सकती है। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि वैक्सीनेशन (Coronavirus Vaccination) की रफ्तार तीसरी और चौथी लहर की संभावनाओं को कम कर सकती है। अगर हम आशावादी रहें तो  मानकर चल सकते हैं कि तीसरी लहर में हर दिन 50 हजार से 1 लाख के बीच केस आ सकते हैं।

Read more:जंगल में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, इस अवस्था में मिला शव

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति

इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…

spot_img

Related articles:

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...

नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में...

Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…

Chatra के हंटरगंज-गेरुआ सड़क पर झीकटिया जंगल के पास शनिवार को स्कूल वैन पलटने से 8 बच्चे घायल हो गये।