रांची : कांके प्रखंड अंतर्गत पिठोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हलदमा में शनिवार की दोपहर ठनका गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं 4 गंभीर रूप से जख्मी हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर ग्राम हलदमा के ही परमानंद की बाउंड्री का काम कर रहे थे। इसी दौरान ठनका गिरने से सभी घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बहादुर उरांव पिता स्वर्गीय मंगरा उरांव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूरज मुंडा, ज्योति कुमारी, सुजीत सिंह, सुरेंद्र पाहन का इलाज चल रहा है। सभी ग्राम हलदमा के ही परमानंद की बाउंड्री का काम कर रहे थे। घटना के बाद मृतक के पिरजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। बहादुर उरांव अपने पीछे पत्नी सोमरी देवी, बेटी अंकिता कुमारी उम्र 14 वर्ष, बेटा शुभम उरांव 11 वर्ष को छोड़ गए।
Read More :अलग-अलग हादसों में गई 5 लोगों की जान, 6 गंभीर रूप से जख्मी
Read More : फांसी के फंदे पर झूलने वाली कोमल के सास और पति गिरफ्तार






