- बीएयू ने जारी की गाइडलाइन, कहा- उनके पास जाने के पहले लगाएं मास्क
RANCHI : झारखंड में अब कोरोना का खतरा पालतू पशुओं तक भी पहुंच गया है। इंसान से जानवरों में भी संक्रमण फैलने का डर बढ़ गया है। इसे इसे देखते हुए बिरसा कृषि विश्वविद्यालय(BAU)के वेटनरी विभाग ने पशु पालकों के लिए पालतु पशु की देखभाल और संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है।
इसे भी पढ़ें : यहां वेश्यालय को ही बना दिया कोविड सेंटर, कॉलगर्ल कर रहीं कोरोना जांच
ग्रामीणों पर पड़ेगा बुरा असर
BAU के वेटनरी विभाग के डीन डा. सुशील प्रसाद ने बताया है कि कोरोना संक्रमण अगर पशुओं में फैलने लगा तो ग्रामीणों पर इसका बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने बताया पालतू पशु इंसानों के सीधे संपर्क में आते हैं, इसलिए उनमें संक्रमण का खतरा है। पालतु पशुओं के पास जाने से पहले मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें : पांच बेटियों संग मां ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, 2 ने ऐसे बचाई अपनी जान
मनुष्यों की तरह की है पशुओं में संक्रमण के लक्षण
डॉ. सुशील प्रसाद ने बताया कि पशुओं में कोरोना संक्रमण के लक्षण भी मनुष्यों से मेल खाते हुए हैं। ऐसे में पालकों को सावधानी और पशु के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। पशुओं में किसी तरह की बीमारी के लक्षण होने पर शीघ्र पशु चिकित्सक से संपर्क करें। खुद अस्वस्थ होने पर पशुओं के नजदीक न जाएं। पशुओं की देखभाल में चेहरे पर मास्क लगाएं और मुंह और नाक को ढकें।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : 27 जून को होने वाली UPSC परीक्षा स्थगित, अब 10 अक्टूबर को होगा Entrance Exam
पशुओं को दें पौष्टिक आहार
पशुओं के घर में सफाई पर विशेष ध्यान के साथ पर्याप्त भोजन व पीने के पानी की व्यवस्था हो। पशुओं को पौष्टिक आहार समय पर उपलब्ध करवाएं, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। पशुओं के बंद पैकेट आहार को 65 प्रतिशत एथेनॉल/मेथेनॉल से स्प्रे जरूर करें। पशु चारा को अच्छी तरह पानी से धोएं। पशुओं के खान-पान के बर्तनों को गर्म पानी एवं ब्लीचिंग पाउडर (15 ग्राम प्रति 4 लीटर पानी) से साफ करें।
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति
इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…






