spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

BIG BREAKING : 22 से 29 अप्रैल तक ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ का सीएम Hemant Soren ने किया ऐलान (VIDEO)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का सीएम हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस दौरान कई सारी पाबंदियां लगाई गई हैं। साथ ही आवश्यक सेवाओं पर छूट दी गई है।

अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद सीएम ने यह फैसला लिया है। यहां याद दिला दें कि झारखंड में कोरोना काफी तेजी से अपना पांव पसार रहा है। स्थिति को कंट्रोल में लाने के लिए ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ का यह फैसला लिया गया है।

झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अगले आदेश तक सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग सेंटर और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिये गये हैं। सभी तरह की परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी हैं। शादी में भी अब सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। पहले 200 लोगों के शामिल होने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन कोरोना की भयावहता को देखते हुए इसकी सीमा कम कर दी गयी है। एक माह बाद स्थिति की समीक्षा की जायेगी। इसके बाद सरकार निर्णय लेगी।

  • आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकाने बंद रहेंगी।
  • भारत सरकार, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालय को छोड़ सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
  • कृषि, औद्योगिक, निर्माण एवं खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी।
  • धार्मिक स्थल खुले रहेंगे परन्तु श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी।
  • कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा।
  • 5 से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी एकत्रित होना वर्जित रहेगा।

Read More : …और बीच सड़क पर प्रेमिका को मारने लगा थप्‍पड़े-थप्‍पड़ (Video)

Read More : Rims के मुर्दाघर से गायब हुआ कोरोना पॉजिटिव मरीज का शव, परिजन परेशान

यहां याद दिला दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई सामाजिक और गैर सामाजिक संगठनों ने लॉकडाउन की मांग की थी। वहीं कई संगठनों ने स्‍वत: लॉकडाउन कर दिया है। सोमवार को ही आईएमए और एफजेसीसीआई ने संयुक्‍त बैठक कर स्‍वत: लॉकडाउन की अपील की थी। जिसका कई संगठनों ने समर्थन भी किया। अब सरकार के स्‍तर से लॉकडाउन लगाया गया है।

Read More : Delhi आज से Lock, 26 अप्रैल Total LockDown, सिर्फ इन सेवाओं को छूट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...