Bihar : बिहार के पूर्व CM व राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार(Nitish Kumar)आज अचानक जेडीयू कार्यालय पहुंचे। मौका था भामाशाह जयंती का। जैसे ही नीतीश कुमार दफ्तर के अंदर आये, तालियों की गूंज ने उनका स्वागत किया। करीब 10 मिनट की मौजूदगी में हर कोई उनसे मिलने को आतुर दिखा। अपने ही ऊपर बने गीत को सुनकर नीतीश कुमार हल्के से मुस्कुराये और फिर तालियों की लय में खुद को शामिल कर लिया।
Nitish Kumar पहुंचे JDU दफ्तर
इस खास मौके पर डिप्टी CM विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव एवं लेसी सिंह, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी और रत्नेश सदा सब एक साथ मंच पर नजर आये। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच पंपलेट बांटे गये, जिनमें भामाशाह की विरासत के साथ-साथ नीतीश कुमार के विचारों की झलक भी थी। कार्यक्रम के बाद बाहर निकले विजय चौधरी ने मीडिया से कहा कि नीतीश जी पार्टी दफ्तर आते रहते हैं, कार्यकर्ताओं से मिलते हैं, आज का कार्यक्रम भी उसी कड़ी का हिस्सा था।
Nitish Kumar के 5 संदेश…
- मैं काम करता हूं, मेरा काम ही बोलता है।
- राजनीति सेवा के लिए है, मेवा के लिए नहीं।
- न्याय के साथ विकास… हर तबके का अधिकार।
- आधे मन से कोई बड़ा काम नहीं होता।
- बिहार को उस ऊंचाई पर ले जाना है, जहां से कोई नीचे न गिरा सके।
इसे भी पढ़ें : Govt Job : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, स्टेनोग्राफर भर्ती शुरू…
इसे भी पढ़ें : पुनौराधाम पहुंचे CM सम्राट चौधरी, क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






