spot_img

हाजत में मौ’त, पुलिसकर्मी निलंबित…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के नामकुम थाना से आई एक घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। पुलिस हाजत में बंद एक अभियुक्त की मौत के बाद अब मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये दूसरे क्षेत्र के एक पुलिस निरीक्षक को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मानवाधिकार आयोग के तय मानकों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है, ताकि सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त जगाई मुंडा पर इल्जाम है कि उसने बदले की भावना से एक नाबालिग लड़के का अपहरण किया था। जांच में यह भी सामने आया कि उसने साक्ष्य छिपाने की नीयत से नाबालिग की हत्या कर दी। इसी मामले में उसे गिरफ्तार कर नामकुम थाना की हाजत में रखा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। हाजत में बंद अभियुक्त की सुरक्षा और निगरानी में लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। संबंधित पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में थानेदार के खिलाफ भी अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी।

निलंबित पुलिसकर्मी 

1. ASI प्रभुवन कुमार

2. हवलदार सुधीर शर्मा

3. हवलदार गयानंद

4. आरक्षी मुकेश ठाकुर

5. आरक्षी राहुल प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...