spot_img

मंधाना-शेफाली का तूफान, श्रीलंका हारा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारतीय महिला टीम की स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बल्ले से निकली आग ने श्रीलंका की उम्मीदों को जला डाला। नतीजा, भारत ने चौथा टी20 मुकाबला 30 रन से जीतकर सीरीज में 4-0 की शानदार बढ़त बना ली। टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय सलामी जोड़ी ने पहले ही ओवर से ऐसा दबाव बनाया कि श्रीलंकाई गेंदबाज पूरी तरह बैकफुट पर चले गये। भारत की शुरुआत तूफानी रही। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिये 162 रनों की जर्बदस्त साझेदारी कर दी। शेफाली वर्मा (79 रन) एवं स्मृति मंधाना (80 रन)  दोनों ने मैदान के चारों ओर शॉट्स की बरसात कर दी। इसके बाद ऋचा घोष ने 40 रनों की तेज पारी खेली, वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर 16 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने 20 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर 221 रन ठोक दिये।यह स्कोर भारतीय महिला टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ 217/4 का था।

222 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत ठीक रही। हसिनी परेरा और कप्तान चामरी अटापट्टू ने पहले विकेट के लिये 59 रन जोड़े। हसिनी परेरा (33 रन) एवं चामरी अटापट्टू (52 रन) बनाकर आउट हो गई। पहला विकेट गिरते ही श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई। भारतीय गेंदबाजों ने शिकंजा कस दिया। अरुंधति रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने दो-दो विकेट झटके, वहीं, श्री चरणी को एक सफलता मिली। श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन ही बना सकी। यह श्रीलंका महिला टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर जरूर रहा, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी के सामने वह भी छोटा पड़ गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...

करीब 50 हजार शिक्षक पद रिक्त, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में 1000 शिक्षकों की नियुक्ति पर...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...