रांची : भारी विरोध के बाद Nurse से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने की गिरफ्तारी। आरोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उसने नशे में की थी छेड़छाड़। उसका नाम गणेश महली है और वह बेड़ो बस्ती में रहता है। लेकिन इसके बाद भी विरोध थम नहीं रहा है। गिरफ्तारी के बाद से अब गणेश की बस्ती के लोगों में आक्रोश है। गुरुवार की सुबह गणेश के परिजन और लगभग 100 लोग बेड़ो थाना पहुंच गए और उसकी गिरफ्तारी का किया विरोध। लोगों ने मुख्य गेट पर किया हंगामा। इसके बाद सड़क पर बैठ गए और रोड जाम कर दिया।
इसे भी पढ़ें : ट्रक ने Bike को मारी टक्कर, और पति-पत्नी…
पुलिस ने कहा, जांच के बाद की गई गिरफ्तारी
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने दबाव में गलत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं डीएसपी दयामनी बारला ने बताया की पूरी जांच पड़ताल के बाद साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को कोर्ट में पेशी कराई जाएगी, जहां महिला नर्स के पहचान करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Train की चपेट में आकर दो गजराज की मौत, एक हाथी के उड़े चिथड़े
डीएसपी दयामनी बारला ने बताया कि पूरी जांच के बाद साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को कोर्ट में पेशी कराई जाएगी, जहां महिला नर्स की पहचान करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।






