spot_img

इधर शपथ ग्रहण, उधर ‘छोटे सरकार’ को बड़ा झटका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह उर्फ ‘छोटे सरकार’ को गुरुवार को पटना सिविल कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दुलारचंद यादव हत्या मामले में उनकी जमानत याचिका एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने खारिज कर दी। इससे यह साफ हो गया है कि उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा। यह हत्या विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा में हुई थी, जिसमें यादव समुदाय के लोगों ने अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में अनंत सिंह को गिरफ्तार कर बेऊर केंद्रीय कारा भेज दिया था, जहां वह न्यायिक हिरासत में बंद हैं। अनंत सिंह ने हमेशा खुद को निर्दोष बताया है और आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया है। अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, अभियोजन पक्ष ने जमानत का कड़ा विरोध किया, जबकि बचाव पक्ष ने यह तर्क दिया कि आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। अदालत के फैसले के बाद अब अनंत सिंह के वकील कुमार हर्षवर्धन ने कहा कि वे पटना हाईकोर्ट में जमानत के लिए अपील करेंगे। इस फैसले से मोकामा और आसपास के इलाकों में सियासी हलचल और तेज हो गई है, और अब सभी की निगाहें पटना हाईकोर्ट पर टिकी हैं, जहां इस मामले पर अगला अहम फैसला हो सकता है।

इसे भी पढ़े : महामुकाबला के लिए JSCA में तैयारी पूरी, इस रोज से टिकट बिक्री होगी शुरू…

इसे भी पढ़े : नीतीश की नई टीम में एक ऐसा चेहरा, जो बिना चुनाव लड़े बना मंत्री…

इसे भी पढ़े : 50 के बाद भी दिखेंगे जवान, बस ये 4 फार्मूले अपना लें…

इसे भी पढ़े : करोड़पति के बेटे की शादी में जेनिफर लोपेज की धांसू एंट्री! डोनाल्ड ट्रंप भी…

 

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।