spot_img

25 साल झारखंड के नाम, मोरहाबादी बनेगा जश्न का केंद्र

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : इस साल 15 नवंबर को झारखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य और यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘रजत जयंती वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में आज सूचना भवन सभागार में एक विशेष समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एग्जीबिशन एवं इमर्सिव जोन के नोडल पदाधिकारी सह कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे और राज्य स्थापना दिवस पर 15–16 नवम्बर को मोराबादी मैदान में होने वाले दो दिवसीय महोत्सव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

महोत्सव में राज्य सरकार के सभी विभागों के स्टॉल लगाये जायेंगे, जहां आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी मिलेगी। आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण होगा, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की जीवनी पर आधारित विशेष प्रदर्शनी, जो झारखंड के इतिहास, संघर्ष और गौरवशाली यात्रा को जीवंत करेगी। इसके साथ ही एक इमर्सिव जोन भी बनाया जायेगा, जहां झारखंड की विरासत, विकास और संस्कृति पर आधारित फिल्में और डिजिटल प्रस्तुतियां प्रदर्शित की जायेंगी। यह महोत्सव झारखंड के अतीत की झलक दिखाने के साथ-साथ राज्य के उज्जवल भविष्य की कल्पना से भी जोड़ेगा। बैठक में पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजीव कुमार, सहायक निदेशक ईशा खंडेलवाल, डॉ. असीम कुमार समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…

इसे भी पढ़ें : री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…

इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…

इसे भी पढ़ें : Delhi : न्यू झारखंड भवन का रेजिडेंट कमिश्नर ने किया निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश…

spot_img

Related articles:

नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में...

री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान के दौरान शाम...

Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…

Bihar के औरंगाबाद के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बस स्टैंड स्थित पुरानी PNB बैंक के पास

Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…

Chatra के हंटरगंज-गेरुआ सड़क पर झीकटिया जंगल के पास शनिवार को स्कूल वैन पलटने से 8 बच्चे घायल हो गये।

Delhi : न्यू झारखंड भवन का रेजिडेंट कमिश्नर ने किया निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश…

Delhi स्थित न्यू झारखंड भवन में व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को झारखंड सरकार के रेजिडेंट