Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें राज्य में STEM लैब, राजकीय मछली, नई सड़क परियोजनाओं समेत कई बड़े फैसले शामिल है।बैठक में लिये गये प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं
- STEM लैब की स्वीकृति: राज्य के सभी 24 जिलों के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों (CM SoE) में STEM लैब स्थापित की जाएंगी।
- राजकीय मछली की घोषणा: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के प्रस्ताव पर देशी मांगुर (Clarias magur) को झारखंड की राजकीय मछली घोषित किया गया।
- होटल विकास परियोजना: देवघर में होटल वैद्यनाथ विहार को पीपीपी मोड पर 4 सितारा होटल के रूप में विकसित करने को मंजूरी मिली। परियोजना की लागत ₹113.97 करोड़ तय की गई है।
- नई सड़क परियोजनायें
गिरिडीह-जमुआ रोड (SH-13) के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण पर ₹133.02 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
सिमडेगा रेंगारी–केरसई–बोलवा–ओडिशा बॉर्डर मार्ग की गुणवत्ता सुधार परियोजना पर ₹29.76 करोड़ की स्वीकृति दी गई।
- नेतरहाट आवासीय विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी अब पुरानी पेंशन योजना के दायरे में आयेंगे।
- पोलिटेकनिक शिक्षा सुदृढ़ीकरण परियोजना के संविदा कर्मियों की सेवा नियमित की जाएगी।
- झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा।
- चंद्रवा (लातेहार) में हिण्डाल्को को 147.05 एकड़ भूमि चकला कोल प्रोजेक्ट के लिए 30 साल के लीज पर देने को मंजूरी दी गई।
- झारखंड स्थापना दिवस समारोह के लिए सीमित निविदा प्रक्रिया से एजेंसी चयन और अनुमानित दर से 50% अधिक लागत पर कार्यादेश जारी करने की स्वीकृति दी गई।
- इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने गारंटी मोचन निधि, UIDF के तहत ऋण प्राधिकरण, वनरक्षी व पुलिस नियमावली संशोधन, और नये आपराधिक कानूनों के e-Sakshya एवं e-Summons नियम अधिसूचित करने को भी मंजूरी दी।
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…
इसे भी पढ़ें : री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…






