spot_img

यह स्टेडियम बनेगा शानदार और लाजवाब “स्पोर्ट्स सिटी”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : देश की राजधानी अब एक और बड़ा बदलाव देखने जा रही है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium), जिसने एशियन गेम्स से लेकर कॉमनवेल्थ तक के अनगिनत लम्हों को देखा है, अब “स्पोर्ट्स सिटी” में तब्दील होने जा रहा है। खेल मंत्रालय ने इस ऐतिहासिक मैदान को आधुनिक खेल नगर के रूप में विकसित करने की रूपरेखा तैयार कर ली है, जहां खेल, प्रशिक्षण और जीवन का संगम होगा।

पुराना ढांचा ढहाकर बनेगा नया सपना

मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, 102 एकड़ में फैले इस परिसर को पूरी तरह नया रूप दिया जायेगा। पुराना स्टेडियम तोड़ा जायेगा ताकि इस विशाल जमीन का सर्वाधिक उपयोग किया जा सके। फिलहाल यहां मौजूद (NADA, NDTL और आयकर विभाग के दफ्तरों को प्रोजेक्ट शुरू होते ही दूसरी जगह शिफ्ट किया जायेगा। नई स्पोर्ट्स सिटी में अत्याधुनिक स्टेडियम और इंडोर एरीना, खिलाड़ियों के लिये एथलीट हॉस्टल,स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और मनोरंजन व सांस्कृतिक आयोजनों के लिये मल्टी-इवेंट स्पेस होंगे। यहां अंतरराष्ट्रीय खेल होंगे, वहीं, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय ट्रेनिंग और रहने की सुविधा भी मिलेगी।

विदेशी मॉडल पर बनेगा भारतीय गौरव

खेल मंत्रालय ने कतर और ऑस्ट्रेलिया की स्पोर्ट्स सिटीज का गहन अध्ययन शुरू कर दिया है। हाल ही में खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दोहा की स्पोर्ट्स सिटी का दौरा किया था, जो 617 एकड़ में फैली है और कई अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करती है। दिल्ली का यह प्रोजेक्ट भी उसी तर्ज पर तैयार होगा, जिससे भारत को मिलेगी एक विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स हब की पहचान। खेल मंत्रालय का कहना है, “यह सिर्फ एक स्टेडियम नहीं रहेगा, बल्कि खिलाड़ियों और देश के सपनों का घर बनेगा।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...