Kohramlive : सूरज की पहली किरण जैसे ही उज्जैन के क्षितिज पर फैली, महाकालेश्वर मंदिर के द्वारों से भक्ति और विजय का अद्भुत संगम दिखाई दिया। सफेद परिधान में सजी, चेहरों पर शांति और आंखों में चमक लिये भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शेरनी दीप्ति शर्मा ने सुबह की पवित्र भस्म आरती में हाथ जोड़कर महाकाल के चरणों में शीश झुकाया तो मानो पूरा उज्जैन गूंज उठा, “जय महाकाल, जय भारत।” दीप्ति की आंखें नम थीं, कह रही थीं, अब भी यकीन नहीं हो रहा कि हम वर्ल्ड चैंपियन बन गये हैं, ये पल मेरे लिये किसी सपने से कम नहीं। महाकाल के सामने खड़ी दीप्ति ने मुस्कराकर कहा कि “ये जीत सिर्फ हमारी नहीं, पूरे देश की है। हमने मेहनत और एकजुटता से ये मुकाम पाया है।”
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
दीप्ति शर्मा ने मैदान पर जो कमाल किया, वो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा। हर बॉल, हर रन में झलकती थी उनकी सादगी और समर्पण। वो सिर्फ गेंदबाज या बल्लेबाज नहीं, वो विश्वास हैं, जो हर लड़की के सपने को उड़ान देता है। इस वक्त दीप्ति के आगरा स्थित घर में ढोल-नगाड़ों की थाप गूंज रही है। पड़ोसी, दोस्त, स्कूल के बच्चे, सब बेसब्री से अपनी दीप्ति का इंतजार कर रहे हैं। किसी ने रंगोली बनाई है, तो किसी ने छत पर लिखा
“दीप्ति, तूने नाम रोशन किया!”
इसे भी पढ़े : बिहार में शोर को विराम, लोकतंत्र का अगला इम्तिहान 11 को…
इसे भी पढ़े : राजधानी रांची में एक लड़की को मा’री गो’ली…
VIDEO | Ujjain: Cricket World Cup Champion Deepti Sharma, who played a critical role in India’s World Cup triumph and won Player of the Series, attends the morning Aarti at Mahakal Temple with her family.#DeeptiSharma #MahakalTemple #CricketWorldCup
(Full video available on… pic.twitter.com/rzHATaDlIQ
— Press Trust of India (@PTI_News) November 9, 2025
<
#WATCH Ujjain, Madhya Pradesh: Indian cricketer Deepti Sharma offered prayers at Shri Mahakaleshwar Temple.
(Source: Temple Media Cell) pic.twitter.com/WDrjyRyxoy
— ANI (@ANI) November 9, 2025






