Garhwa(Nityanand Dubey) : गरीबों के निवाले यानी 2765.84 क्विंटल चावल-गेहूं का गबन कर मालामाल हो जाने वाले तत्कालीन AGM (सहायक गोदाम प्रबंधक) सह जनसेवक दीपक कुमार चंचल को गढ़वा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। मेराल थाना पुलिस ने उसे गढ़वा के जोबरइया स्थित घर से पकड़ा और जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर 2765.84 क्विंटल अनाज (चावल-गेहूं) गबन करने का इल्जाम है, जिसकी कीमत करीब ₹94 लाख आंकी गई है। यह मामला 4 मार्च 2025 को दर्ज हुआ था, इस संबंध में मेराल सीओ सह प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी यशवंत नायक ने रपट दर्ज कराई थी। जांच में पाया गया कि गोदाम का प्रभार बदलते समय करीब 3450 क्विंटल अनाज कम मिला था। इस पर तत्कालीन DC शेखर जमुआर के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 316(5), 318(4) और धारा 7 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
गरीबों के निवाले पर डाका, पूर्व AGM अरेस्ट
Date:

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...
करीब 50 हजार शिक्षक पद रिक्त, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो
Ranchi : झारखंड में 1000 शिक्षकों की नियुक्ति पर...
झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…
Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...
रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें
Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...
72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…
Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...







