Bihar : राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राघोपुर सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। बुधवार दोपहर वे हाजीपुर SDO कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने राजद प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। तेजस्वी के काफिले के साथ एक दर्जन से अधिक गाड़ियां थीं। गौरतलब है कि महागठबंधन की ओर से अब तक राघोपुर सीट को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। तेजस्वी खुद महागठबंधन समन्वय समिति के अध्यक्ष हैं, लेकिन अब तक सीट बंटवारे का फॉर्मूला सार्वजनिक नहीं हुआ है। बावजूद इसके, राजद और वाम दल अपने उम्मीदवार उतार चुके हैं।
महुआ में भाई से टक्कर
वैशाली की महुआ सीट से राजद ने मुकेश रोशन को टिकट दिया है, जो आज ही नामांकन दाखिल करने वाले हैं। यह सीट खास इसलिए भी है क्योंकि यहां से तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव मौजूदा विधायक हैं। इस बार वे जनशक्ति जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। राजद का यह फैसला तेज प्रताप को सीधी चुनौती माना जा रहा है। अब महुआ में भाई बनाम भाई की सियासी जंग तय मानी जा रही है। हालांकि, NDA की ओर से अभी तक इस सीट पर उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है।
#WATCH | हाजीपुर, बिहार: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “राघोपुर की जनता ने हम पर लगातार दो बार भरोसा किया है। जनता मालिक है। यह तीसरी बार है जब हमने राघोपुर से अपना नामांकन दाखिल किया है। हमें विश्वास है कि राघोपुर की जनता एक बार फिर हम पर भरोसा करेगी… हम सिर्फ़ सरकार नहीं… https://t.co/kGp3RgNn6Z pic.twitter.com/gnh9iAJLNa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…
इसे भी पढ़ें : री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…






