spot_img
spot_img
spot_img

उजागर हुआ ठगी का खेल और टूटे भ्रम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : सड़क के किनारे चमकते पोस्टर, हाथों में रंगीन कूपन और मीठी बातों से लोगों को बहलाने वाले चेहरों के पीछे छिपा था ठगी का अंधेरा। शहर और गांव की गलियों में कुछ दिनों से चल रहा यह कूपन खेल असल में लालच और धोखे की डोर पर टंगा एक षड्यंत्र था। सौ रुपये का एक स्क्रैच कूपन, सपनों की चाबी कहकर बेचा जाता, लेकिन असल में वह उम्मीद नहीं, ठगी का जाल था। शनिवार को जैसे ही कोर्रा चौक पर पुलिस की गाड़ियों के सायरन गूंजे, पूरा इलाका सन्नाटे में डूब गया। मुफस्सिल थाना पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के कई लोगों को धर दबोचा। उनके थैलों से पोस्टर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कूपन निकले। सबूत थे उस अवैध वसूली के, जो आम लोगों की जेब से छलक-छलक कर निकल रहे थे।

स्थानीय नागरिक नवाजिश हुसैन और मोहम्मद शाहिद की आंखों में गुस्सा भी था और राहत भी। गुस्सा इस बात का कि इतने दिनों तक यह गिरोह खुलेआम लोगों को ठगता रहा। राहत इस बात की कि अब इस काले खेल पर पुलिस ने हाथ डाला है। उन्होंने कहा, “यह गिरोह कई मोहल्लों में घूम-घूमकर लोगों से वसूली कर रहा था। अब प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिये।” थानेदार रोशन कुमार बरनवाल ने बताया कि हिरासत में लिये गये लोग यूपी के रहने वाले हैं। पूछताछ जारी है और जैसे-जैसे सच की परतें खुलेंगी, वैसे-वैसे उनके खिलाफ कानून का शिकंजा और कसता जायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...