छुपा हुआ खतरा, जो धीरे-धीरे खा जाता है सेहत… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आज हर उम्र के लोग ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन की रिपोर्ट बताती है, दुनियाभर में 54 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और भारत तो मानो डायबिटीज की राजधानी बनता जा रहा है। यह सिर्फ मीठा खाने की बीमारी नहीं, बल्कि इंसुलिन हार्मोन की गड़बड़ी से जुड़ी गंभीर समस्या है, जो दिल, किडनी, आंख और नसों तक को नुकसान पहुंचा सकती है। डॉक्टर कहते हैं, 30 साल से ऊपर हर व्यक्ति को छह-छह महीने में शुगर की जांच जरूर करानी चाहिये। लेकिन सवाल है, आखिर कौन-सी आदतें हमें इस खतरनाक बीमारी की ओर धकेल देती हैं?

ब्लड शुगर बढ़ाने वाली चार आदतें

1️⃣ नींद की कमी:  रोजाना 7 घंटे से कम नींद लेने से शरीर इंसुलिन को ठीक से काम नहीं करने देता। नींद पूरी न होने पर मीठा खाने की चाहत भी बढ़ती है।

2️⃣ बेहद ज्यादा फास्टिंग: बिना गाइडेंस के लंबे उपवास से स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाते हैं, जिससे शुगर लेवल ऊपर जा सकता है। डायबिटीज़ रोगियों को उपवास से पहले डॉक्टर की राय लेना जरूरी है।

3️⃣ लगातार तनाव (क्रॉनिक स्ट्रेस): तनाव में रहने से कोर्टिसोल और एड्रेनालिन हार्मोन बढ़ते हैं, जो इंसुलिन का असर घटा देते हैं और शुगर हाई कर देते हैं।

4️⃣ देर रात का भारी भोजन: देर से और ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाला खाना खाने पर रात में शरीर ग्लूकोज को ठीक से कंट्रोल नहीं कर पाता। इससे शुगर और वजन दोनों बढ़ सकते हैं।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...