Ramgarh : रामगढ़ के नेमरा गांव में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आम से लेकर खास तक बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता सुबह से ही लगा रहा। लोगों ने ‘गुरुजी’ की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री से मिलकर गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
श्रद्धांजलि देने वालों में राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, गणमान्य लोग और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुये। मौके पर लोगों ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में ‘गुरुजी’ का योगदान अतुलनीय रहा। उन्होंने अपना जीवन आदिवासी, गरीब, दलित और वंचित समुदाय के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। लोगों ने भावुक होकर कहा कि ‘गुरुजी’ का संघर्ष, आदर्श और दिखाया रास्ता झारखंडवासियों को हमेशा प्रेरित करेगा। सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरा देश उन्हें जननायक के रूप में याद रखेगा।

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…
इसे भी पढ़ें : री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…






