पुष्पवर्षा के बीच निकला 9वां जत्था, पांव पखारकर दी विदाई

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : गरीब और वंचित वर्ग के बुजुर्गों को जीवन में पहली बार प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने के उद्देश्य से चलाये जा रहे सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का 9वां जत्था रविवार को बच्छई पंचायत से रवाना हुआ। हनुमान मंदिर प्रांगण से यात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और भगवा पताका फहराने के बाद हुई। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने स्वयं श्रद्धालुओं के पांव पखारे, पुष्पवर्षा की और उत्साहपूर्वक विदाई दी।

यात्रा में शामिल 65 श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, काशी विश्वनाथ, अयोध्या और मां विंध्यवासिनी धाम का दर्शन करेंगे। सांसद जायसवाल ने मौके पर कहा “यह यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि बुजुर्गों के सम्मान और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का एक अभियान है।” वहीं विधायक मनोज यादव ने बताया कि पूरे देश में यह अनूठी पहल सिर्फ हजारीबाग से हो रही है। विदाई समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और पुष्पवर्षा के बीच निकला यह जत्था गांव के इतिहास में यादगार पल बन गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...