spot_img

भाग भाई भाग… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Uttrakhand : उत्तराखंड की हर्षिल घाटी में मंगलवार दोपहर अचानक आसमान फटा और देखते ही देखते धराली गांव का खीरगंगा नाला सैलाब में तब्दील हो गया। बादल फटने की इस तबाही का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक पानी और मलबे के बीच से भागकर जान बचाने की कोशिश कर रहा है, वहीं, पीछे से लोग चिल्ला रहे थे ‘भाग भाई भाग।’ लेकिन कुछ ही सेकेंड में वह मलबे की लहर में समा गया।

सैलाब ने लील लिये होटल, घर और मंदिर

खीरगंगा में आये उफान से निचले हिस्सों में भारी तबाही मची, कई होटल, दुकानें और घर मलबे में दब गये। कई लोग लापता हैं, खोज-बचाव अभियान जारी है। धराली का प्रसिद्ध कल्प-केदार मंदिर भी सैलाब में बह गया। हालात इतने खराब कि चीख-पुकार से पूरा इलाका दहशत में है।

लगातार तीन जगह फटा बादल

स्थानअसर
धराली (खीरगंगा)पहला बादल फटा, सैलाब ने गांव को तबाह किया
तेलगाड़जलस्तर बढ़ा, हर्षिल हेलीपैड मलबे में दबा
सेना कैंपपानी घुसा, जवानों ने जैसे-तैसे बचाव किया

प्रशासन अलर्ट पर

जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं। नदी किनारे बसे निचले गांवों को तत्काल खाली करने की अपील की गई है। पुलिस, SDRF और आपदा प्रबंधन की टीमें सायरन और वाहनों के जरिये लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...