Garhwa(Nityanand Dubey ) : गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह बांदू और चूतरू गांव से निकली तीन ऑटो जब गोदरमाना बाजार की ओर चल पड़ीं, तो किसी को नहीं पता था कि इनमें से एक में मौत भी सवार है। तीनों ऑटो बांदू बाजार से यात्रियों को लेकर झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास स्थित बाजार जा रही थीं। रास्ता रोज जैसा ही था… लेकिन रफ्तार ने उस दिन सब कुछ बदल दिया। एक ऑटो ने ओवरटेक करने की कोशिश की और तीनों ऑटो आपस में भिड़ गये। हवा में उठती धूल, टकराते लोहे और चीखों की गूंज ने सबको दहला दिया। गांववालों ने दौड़कर घायलों को निकाला, लेकिन तब तक एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मासूम की न तो कोई गलती थी, न कोई शिकायत, पर सड़क पर रफ्तार की ये जंग उससे जीत गई। घटना की सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना में आधा दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हैं। सभी ऑटो यात्रियों से भरे थे। गांव के लोग अब भी सदमे में हैं।
आपस में भिड़े तीन ऑटो, मच गई चीख-पुकार
Date:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट
Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...
मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…
Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...
Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…
Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...
रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…
Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...
ड्रग्स के खिलाफ अब और बड़ी जंग, अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप…
New Delhi : देश को नशा मुक्त बनाने की...







