spot_img

आज शाम से रांची के इस इलाके में निषेधाज्ञा, कब तक… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : चौकीदार नियुक्ति परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों की शारीरिक जांच और दौड़ के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव, रांची के 200 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह निषेधाज्ञा 23 मई 2025 को शाम 7 बजे से 26 मई 2025 को शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 24 से 26 मई तक किया जायेगा।

निषेधाज्ञा के तहत इन गतिविधियों पर प्रतिबंध

  • 5 या उससे अधिक लोगों का जमावड़ा (सरकारी कार्यों को छोड़कर)

  • ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग

  • अस्त्र-शस्त्र या धारदार हथियार लेकर चलना

  • लाठी-डंडा, तीर-धनुष आदि ले जाना

  • किसी भी प्रकार की सभा या बैठक का आयोजन

प्रशासन ने यह कदम कदाचार मुक्त परीक्षा और विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से उठाया है। परीक्षा स्थल पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और पदाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...