spot_img

NEET (UG) परीक्षा इस रोज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : NEET (UG) परीक्षा को लेकर रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय सभागार में सभी केंद्राधीक्षकों और NTA सिटी कोऑर्डिनेटर के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने परीक्षा से जुड़े सभी प्रबंधों की गहन समीक्षा करते हुये स्पष्ट निर्देश दिये कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। परीक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा की निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी। ये परीक्षा 4 मई को होने वाली है।

मुख्य बिंदु

  • विद्युत व्यवस्था : अधीक्षण अभियंता को 3-4 मई को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश। सभी परीक्षा केंद्रों में जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने को कहा गया।
  • दिव्यांगजन सुविधा : सभी केंद्रों पर व्हीलचेयर एवं उसे चलाने हेतु विशेष कर्मी की व्यवस्था अनिवार्य।
  • परीक्षा समिति का निरीक्षण : जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति द्वारा सभी केंद्रों का पूर्व निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया।
  • सुरक्षा प्रबंधन : 3-4 मई को प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी तैनात। भीड़ नियंत्रण व विधि-व्यवस्था के लिये विशेष रणनीति लागू।
  • फिस्किंग एवं चेकिंग व्यवस्था : प्रत्येक केंद्र पर 3 पुरुष एवं 2 महिला पुलिसकर्मी एचएचएमडी के साथ तैनात रहेंगे।
  • यातायात नियंत्रण : सभी केंद्रों के आसपास अतिरिक्त यातायात बल तैनात कर सुगम यातायात सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
  • तकनीकी व्यवस्था : सभी केंद्रों पर नियमानुसार CCTV कैमरे और जैमर लगाने का निर्देश दिया गया।
  • पुलिस नोडल पदाधिकारी : प्रत्येक केंद्र के लिये एक पुलिस नोडल पदाधिकारी की अनिवार्य प्रतिनियुक्ति।
  • NTA निर्देशों का पालन : परीक्षा में लगे सभी पदाधिकारी एवं कर्मी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करेंगे।

इसे भी पढ़ें : आज से आंधी-तूफान का खतरा

इसे भी पढ़ें : सरहद के साये में साहू भैया

इसे भी पढ़ें : ATM से पैसे निकालना होगा महंगा होगा… जानें कब से

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...