spot_img

राजधानी रांची में वोटरों को जगाने निकला, क्या बोले DC… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में वोटरों को जगाने के इरादे से मतदाता जागरूकता वाहन रवाना किया गया। स्वीप टीम की तरफ से इस वाहन को रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। DC के संग स्वीप नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन भी मौजूद थे। इस प्रचार वाहन के माध्यम से रांची लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को चुनाव आयोग द्वारा तैयार किये गये विभिन्न गीतों के सहारे जागरूक किया जायेगा।

रांची के DC सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान होना है, वोटर चूके नहीं, अपना वोट का इस्तेमाल जरूर करें। साफ-सुथरा, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने को लेकर पूरी मशीनरी जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि स्वीप के तहत राजधानी रांची में कई तरह कार्यक्रम हो रहे हैं। वोटर अवेयरनेस फोरम, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन वगैरह के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं।जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG), BLO, बीएलओ सुपरवाइजर, सफाई मित्रों और सफाई सुपरवाइजर द्वारा लगातार लोगों को मतदान एवं चुनावी प्रक्रियाा के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। मतदाताओं को मतदान दिवस से 10 दिन पहले से मतदाता पर्ची BLO के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि वोट देने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है। वैसे नागरिक जिनकी आयु 01 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष हो चुकी है, वो अभी भी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि योग्य नागरिक बीएलओ या वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर अपना आवेदन दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…

इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…

इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर

इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।