लातेहार : लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड स्थित तेतरियाखार कोलियरी प्रबंधन ने विस्थापितों ग्रामीणों के भूमि अधिग्रहण का काम शुरू करा दिया है। भूमि अधिग्रहण का कार्य तेतरियाखार कोलियरी से सटे पिंडारूकम ग्राम के हरिजन टोला में किया जा रहा है।
मुआवजा राशि भी बांटी गई थी
पिछले सप्ताह सीसीएल के तेतरियाखार कोलियरी प्रबंधन ने टोला के 20 लोगों के बीच भूमि और घर के बदले में मुआवजा राशि का वितरण किया था। कोलियरी प्रबंधन द्वारा टोले के भूमि अधिग्रहण हो जाने के बाद कोलियरी में वाहनों के प्रवेश में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी और उन्हें कई सुविधा प्रबंधन द्वारा प्रदान की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : 12:00 बजे लेट नहीं, 3:00 बजे भेंट नहीं
प्रबंधन ने कार्ययोजना तैयार की
विस्थापितों के लिए भूमि अधिग्रहण करने के लिए सीसीएल प्रबंधन ने कार्य योजना तैयार कर ली है और भूमि अधिग्रहण करने का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। इस कार्य को लेकर सीसीएल के कई अधिकारी काफी सक्रिय दिख रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : जरा सी मेहनत क्या की… बदल डाली अपनी तकदीर






