spot_img

Fire @Garhwa :  कपड़ा दुकान स्वाहा, 40 लाख की संपत्ति खाक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • 50 हजार रुपए नकदी भी जल गई
  • शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
  • आग पर पूरी तरह काबू पाने में लग गए आठ घंटे

गढ़वा : Fire @Garhwa :  गढ़वा जिले के रमना  प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार गली में एक कपड़े दुकान में देर रात आग लग गई, जिससे दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। मनोज वस्त्रालय नामक दुकान में आग करीब देर रात एक बजे लगी। जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक चार मंजिला दुकान और उसमें रखा हुआ कपड़ा पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

घटना में कपड़ा व्यवसायी राधेश्याम गुप्ता को लगभग 40 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उनमें लगभग 19 लाख पचास हजार का मकान,16 लाख रुपये का कपड़ा और 50 हजार रुपया नकद सहित अन्य सामग्री शामिल हैं। दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन शार्ट-सर्किट से ही आग लगने की आशंका जतायी जा रही है।

Fire @Garhwa  : छज्जे गिरने की आवाज से लोग जागे

शनिवार की रात लगभग एक बजे आग लगने के कारण तीसरे तल्ले से शीशा टूटकर दुकान के छज्जे पर गिरने लगा। उससे निकलने वाली तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि दुकान से आग की लपटें निकल रही हैं। उसके बाद लोगों ने शोर मचाते हुए उसकी सूचना दुकानदार को दी। उस दौरान शोर सुनकर पूरा बाजार नींद से जग उठा और सभी लोग अपने-अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास करना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें : जरा सी मेहनत क्या की… बदल डाली अपनी तकदीर

रात तीन बजे पहुंचीं फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानेदार रणविजय सिंह ने तत्काल उसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। उक्त सूचना पर लगभग तीन बजे अग्निशमन की गाड़ी पहुंची। उसके बाद आग बुझाने काम शुरू किया गया। घटनास्थल वाली सड़क की अतिक्रमण के कारण चौड़ाई कम होने के कारण दमकल की गाड़ियां वहां तक नहीं पहुंच सकी। नतीजतन दमकल कर्मियों को आग बुझाने का काम शुरू करने में दिक्कत आई। उसमें कुछ समय लग गया। उसके बाद काम में  तेजी आयी। आग बुझाने के लिए पानी कम होता देख दमकल की दो और गाड़ियां बुलायी गयी।

लोगों की सक्रियता से पास की दुकानें जलने से बचीं

लगभग आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन दमकल गाड़ियों ने सुबह नौ बजे तक आग पर पूरी तरह काबू  पाया। हालांकि इस बीच दुकान में रखे नए कपड़ों का ढेर मलबे में तब्दील हो चुका था।

साथ ही मकान के कई हिस्सों में दरारें पड़ गईं। उक्त कारण मकान के भी धराशायी होने की सम्भवना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। घटना की सूचना पर पुलिस और स्थानीय युवकों की सक्रियता से आस-पास की दर्जनों दुकानों को जलने से बचा लिया गया।

इसे भी पढ़ें : पहले परचा भेजा, फिर SMS कर मांगा 20 लाख, फोन नहीं उठाने पर किया पत्नी को फोन

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित