spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कनाडा और भारत के रिश्तों में खुरेंच, वीजा सेवा निलंबित… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कनाडा में पनाह ले रखे खालिस्तानी आतंकियों की हरकतों से आये उबाल के बाद कनाडा और भारत के रिश्ते में खुरेंच लगनी शुरू हो गयी हैं। इस बीच खबर है कि कनाडा में भारतीय मिशन की तरफ से वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। अगले आदेश तक वीजा सेवा निलंबित रहेगा। इस संबंध में अहम नोटिस जारी किया गया है। भारत वीजा एप्लिकेशन सेंटर कनाडा की ओर से कहा गया है, “परिचालन कारणों से, 21 सितंबर से भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है, आगे के अपडेट BLS वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जाएगी।”

कनाडाई नागरिकों के वीजा आवेदनों की शुरूआती जांच का काम करने वाली एक निजी एजेंसी BLS इंटरनेशनल के हवाले से मीडिया में आई खबरों के अनुसार, भारतीय मिशन ने गुरुवार को परिचालन कारणों का हवाला देते हुए अगली सूचना तक वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया। BLS इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड दुनिया भर में सरकारी और राजनयिक मिशनों के लिए एक भारतीय आउटसोर्सिंग सेवा देती है। कंपनी वीजा, पासपोर्ट, कांसुलर, सत्यापन और नागरिक सेवाओं का प्रबंधन करती है। कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर पहले ही प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय एजेंटों की संलिप्तता का आरोप लगाया है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में खटास आने लगी है। BLS इंटरनेशनल की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि ऑपरेशन कारणों से तत्काल प्रभाव से यानी 21 सितंबर 2023 से कनाडा में भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : खिड़की से अंदर झांकते ही उड़ गये होश…

इसे भी पढ़ें : कुड़मी समाज का आंदोलन स्थगित… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :OSSSC ने निकाली बंपर वैकेंसी, 81हजार तक मिलेगी सैलरी…

इसे भी पढ़ें :कॉल गर्ल्स मुहैया कराने के नाम पर हो रहे थे मालामाल, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें :अचानक चली गो*ली, फिर मच गया तहलका… जानें

इसे भी पढ़ें :अवधेश को गोली मरवाने वाला उसका जिगरी, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रक्तदान को लेकर क्या बोल गये सीएस डॉ अनील सिंह… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...